आगरालीक्स…बधाई हो…चंद्रमा पर लहराया तिरंगा.दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना भारत…अब चंदा मामा अपने घर के….
बधाई हो, अब चंदा मामा अपने घर के हो गए हैं. भारत ने आज इतिहास रच दिया है. अमेरिका, चीन, रूस के बाद भारत चौथा ऐसा देश बन गया है जो कि चंद्रमा पर उतरा है. गर्व की बात ये है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश अपना भारत है. अब चंदा मामा दूर के नहीं बल्कि अपने घर के हैं….
इसरो का विक्रम लैंडर अपने तय समय 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा पर उतरा.