Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Janakpuri Mahotsava 2023 : Janak Mahal on Shree Ram Temple theme with 86 Feet Height & 200 Feet breadth in Sanjay Place #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Janakpuri Mahotsava 2023 : Janak Mahal on Shree Ram Temple theme with 86 Feet Height & 200 Feet breadth in Sanjay Place #agra

299

आगरालीक्स…. आगरा में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर 86 फीट ऊंचा, 200 फीट चौड़ा जनक महल बनेगा, कोलकाता से बुलाए गए कारीगर। कब है रामबारात और जनकपुरी, एक महीने चलेगा महोत्सव, पूरी डिटेल।


आगरा के संजय प्लेस में जनकपुरी सजाई जा रही है, रविवार को संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे स्थित पार्किंग में जनकमहल के लिए भूमि पूजन हुआ। इस बार जनक महल अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। 86 फीट ऊंचा, 200 फीट चौड़ा और 50 फीट गहराई होगी। जनकमहल बनाने के लिए कोलकाता से कारीगर बुलाए गए हैं। प्लाईवुड, फाइबर और थर्मोकोल से जनकमहल तैयार किया जाएगा। जनक महल की मुख्य सड़क पर दो सिंहद्वार अवध बैंक्वेट और आजाद पेट्रोल पंप पर बनाए जायेंगे। जनक महल का निर्माण भिनंदन डेकोरेटर्स (पुरुषोत्तम टैंट हाउस) द्वारा किया जा रहा है।


10 अक्टूबर को रामबारात और पांच दिन जनकपुरी आयोजन
28 सितंबर से श्रीरामलीला महोत्सव शुरू हो जाएगा और 28 अक्टूबर तक चलेगा। 10 अक्टूबर को श्रीरामबात निकलेगी, 10 से 15 अक्टूबर तक संजय प्लेस में जनकपुरी महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
28 सितंबर से 28 अक्टूबर तक रामलीला, श्री रामबारात और जनकपुरी महोत्सव
28 सितंबर श्री गणेश पूजन व मुकुट पूजनत्र, श्री रामचरित मानस पाठ
29 सितंबर श्रीमन कामेश्वर नाथ की मुकुट सवारी
एक अक्टूबर श्रीगणेश जी का नगर भ्रमण
दो अक्टूबर रावण की दुहाई नगर भ्रमण
तीन अक्टूबर नारद मोह विश्व मोहिनी लीला
चार अक्टूबर आकाश्वाणी लीला
पांच अक्टूबर श्री राज जन्मोत्सव


छह अक्टूबर सीता जन्म विश्वामित्र का राम लक्षण को मांगना व ताड़का वध
सात अक्टूबर अहिल्या उदृधार, पुष्प वाटिका लीला
आठ अक्टूबर धनुष यज्ञ व परशुराम संवाद
नौ अक्टूबर जनकपुरी से निमंत्रण
10 अक्टूबर श्री राम बारात
11 और 12 अक्टूबर जनकपुरी आयोजन, बढ़हार, जनकपुरी आयोजन पांच दिन का प्रस्तावित
13 अक्टूबर माता सीता की विदा
14 अक्टूबर कोप भवन लीला
15 अक्टूबर भरत मिलाप और जयंत का काम रूप
16 अक्टूबर सूर्पनखा के नाक कान काटना और खर दूषण वध
17 अक्टूबर सीता हरण जटायु मिलन व कबंध राक्षण बध
18 अक्टूबर शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश, श्री राम हनुमान मिलन और बालि वध
19 अक्टूबर लंका दहन
20 अक्टूबर विभीषण शरण गति एवं सेतु बांधना, अंगद रावण संवाद
21 अक्टूबर श्री लक्ष्मण ​शक्ति लीला
22 अक्टूबर कुभकरण वध
24 अक्टूबर दशहरा विजय दशमी, रावण वध
25 अक्टूबर विभीषण का राज्यभिषेक
27 अक्टूबर श्री राम चंद्र जी का राज्यभिषेक
28 अक्टूबर श्री रामचरित मानस का मास परायण संपन्न

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!