आगरालीक्स…आगरा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर कल सजेगा कीर्तन दरबार. पुरातन स्वरूप के कराए जाएंगे दर्शन
सिक्ख समाज की धार्मिक नुमायंदा केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान मे कीर्तन दरबार 16 सितंबर को शाम 7 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक गुरूद्वारा माईथान पर होगा। इसमें सिक्ख समाज की शान वीर महेंद्र पाल सिंह,भाई बिजेंद्र सिंह हजूरी रागी एवम स्त्री सिंह सभा माईथान दी बीबिया अपने कीर्तन से संगत को निहाल करेंगी।
इस अवसर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 1 बाई 1 इंच के पुरातन स्वरूप एवम हस्त लिखित स्वरूप के दर्शन संगत को कराये जायेंगे। यह जानकारी समन्वयक बंटी ग्रोवर ने दी। गुरुद्वारा प्रधान सरदार कंवल दीप सिंह एवम मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सभी गुरु नानक लेवा संगत को भाग लेने की अपील की।