Sunday , 25 October 2026
Home अध्यात्म Agra News: Das Lakshan Mahaparva started with Uttam Kshama Dharma in Agra…#agranews
अध्यात्म

Agra News: Das Lakshan Mahaparva started with Uttam Kshama Dharma in Agra…#agranews

398

आगरालीक्स…आगरा में उत्तम क्षमा धर्म के साथ शुरू हुआ दश लक्षण महापर्व. दिगंबर जैन मंदिरों में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम…

उत्तम क्षमा धर्म के साथ मंगलवार को दिगंबर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ हुआ. जैन मंदिरों को भव्य सजाया गया. जैन मुनियों के मंगल प्रवचन के साथ अन्य धार्मिक में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. 30वां श्रावक संस्कार शिविर भी आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों एवं युवाओं और बड़ों को दस दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. महापर्व के पहले दिन आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अमृत सुधा सभागार में दशलक्षण महापर्व के साथ सभी 3350 शिविरार्थी का संस्कार पूजन एवं धार्मिक शिविर भी शुरू हो गया है.

निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं बाल ब्रह्मचारी प्रदीप जैन सुयश भैया जी एवं विनोद भैया जी के कुशल निर्देशन में उत्तम क्षमा धर्म पर सभी शिविरार्थी ने सुबह श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा एवं संगीतमय में दशलक्षण पूजन किया. इसके बाद मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए उत्तम क्षमा धर्म के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की आज के दिन आपके सामने आपका सबसे बड़ा दुश्मन आ जाए तो उसे क्षमा कर देना. गुरुवर ने कहा की दश लक्षण धर्मों में सबसे कठिन धर्म उत्तम क्षमा धर्म है. शाम को मुनिश्री का जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम हुआ. वही संगीतमय में मुनिश्री एवं श्रीजी की मंगल आरती की गई.

धर्मसभा का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया. मीडिया प्रभारी शुभम जैन के मुताबिक बुधवार को दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में उत्तम मार्दव धर्म की पूजन होगी. इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएसी जगदीश प्रसाद जैन, नीरज जैन, निर्मल मोठया, राकेश सेठी, हीरालाल बैनाड़ा, पन्नालाल बैनाड़ा, अमित जैन बॉबी,अनिल जैन नरेश जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन, राहुल जैन, बीना बैनाड़ा, उमा मोठया, उषा मोठया, समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

वही श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में दशलक्षण महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म पर गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी के मंगल सानिध्य एवं पंडित राजेश जैन भैया जी के निर्देशन में दशलक्षण पर्व का पहला दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना के रुप में मनाया गया. पंडित राजेश जैन के निर्देशन में मंत्रोचार के साथ भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा पूजन हुई, साथ ही गुरु मां ने उत्तम क्षमा धर्म के बारे में बताया कि क्षमा से व्यक्ति को इस लोक के साथ अगले लोक में सुख मिलता है.

जीवन के हर कार्य के साथ क्षमा होना आवश्यक है, तभी वह अपने आप को संकट से बचा सकता है. उन्होंने बताया कि पर्युषण पर्व आत्मशुद्धि का अवसर प्रदान करता है. इसलिए इस दौरान अहिंसा यानी किसी को दुख,कष्ट ना देना,सत्य के मार्ग पर चलना,चोरी ना करना, ब्रह्मचर्य का पालन करना ही जैन धर्म के सिद्धांतों को रेखांकित करता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Karwa Chauth 2026: The significance of Karwa Chauth, the worship ritual, and the time the moon will rise

आगरालीक्स…करवाचौथ 29 अक्टूबर को. करवाचौथ का महत्म्य, पूजन विधि और जानिए कितने...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 25th October 2026

आगरालीक्स…संडे इन राशियों के लिए रहेगा बेस्ट डे. करियर, धन, स्वास्थ्य और...

अध्यात्म

Sharad Purnima 2026: Discover some interesting facts, including their scientific and mythological significance

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा को लेकर जानिए कुछ रोचक जानकारियां. इसका वैज्ञानिक और पौराणिक...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 23 October 2026

आगरालीक्स…शुक्रवार 23 अक्टूबर को कई राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ. पढ़िए...

error: Content is protected !!