आगरालीक्स ….आगरा में एक कंपनी के कर्मचारी के लैपटाप पर व्हाटस एप खुला रह गया। कंपनी के निदेशक के होश उड़ गए, नौ कर्मचारियों पर दर्ज हुआ मुकदमा।
आगरा के थाना छत्ता में इन्फोमिनर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, सिद्धि विनायक ट्रेड सेंटर जीवनी मंडी के निदेशक प्रनव बंसल ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कंपनी के नौ कर्मचारियों ने षतयंत्र किया उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए दूसरे लोगों के साथ व्यापारिक सहयोग करने लगे। इसके लिए कर्मचारियों ने टीम एजे के नाम से व्हाटएसप ग्रुप बना लिया। गोपनीय जानकारी लीक करने लगे। व्यापार से संबंधित कागजात भी ग्रुप पर डालने लगे।
लैपटॉप पर व्हाटृसएप वेब खुला रहने पर पकड़ा गया मामला
प्रनव बंसल का पुलिस से कहना है कि 24 अगस्त को कर्मचारी भरत प्रकाश का लैपटॉप खुला रह गया, इस पर व्हाटस एप वेब खुला हुआ था। उन्हें कर्मचारियों द्वारा बनाए गए व्हाटस एप ग्रुप का पता चला, आरोप है कि कंपनी का डाटा एक अन्य फर्म को भी शेयर किया गया, उनकी कंपनी का प्रोफाइल एडिट कर कूटरचित प्रोफाइल बनाई गई।
इस मामले में बमरौली कटारा निवासी अभिषेक झा, शास्त्रीपुरम निवासी भरत प्रकाश, शोभा नगर निवासी दुर्गेश सिंह, डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी निवासी ऋषि प्रसाद, बल्केश्वर निवासी सौरभ कुशवाहा, क्रष्णा बाग निवासी अर्पित सक्सेना, मोती कटरा निवासी अनंत सिंह, कालिंदी विहार निवासी आर्यन गुप्ता और खंदौली निवासी सौरभ बघेल शामिल हैं।