Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा Agra News: Description of killing of Tadka, salvation of Ahilya and marriage of Siyaram in Shri Ram Katha, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Description of killing of Tadka, salvation of Ahilya and marriage of Siyaram in Shri Ram Katha, Agra…#agranews

147

आगरालीक्स…आगरा में श्रीराम—सीता के विवाह उत्सव के उत्साह में डूबे भक्त. श्रीराम कथा में ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और सियाराम के विवाह का वर्णन

ढोल मंजीरों संग मंगल गीतों की उमंग, श्रीराम सीता के विवाह उत्सव के उत्साह में डूबे भक्त और सियावर राम जयंद्र के साथ बजरंग बली के जयकारे। श्रीराम के धनुष तोड़ते ही जनक दुलारी ने जैसे ही श्रीराम के गले में वरमाला डाली, कथा स्थल पर हजारों भक्त दोनों हाथ ऊपर कर जयकारे लगाते हुए श्रीहरि और श्रीजी के चरणों में खुद को समर्पित नजर आए। श्री कामतानाथ सेवा समिति द्वारा चित्रकूट धाम (कोठी मीना बाजार) में आयोजित श्रीराम कथा में आज श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु राम नंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज ने श्रीराम कथा में आज ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और सियाराम के विवाह का वर्णन किया।

ताड़का वध बाद उसके पुत्र मारीच और सुबाहु विश्वासमित्र के आश्रम में श्रीराम का वध करने पहुंचे। स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज ने कहा कि मारीच दोष और सुबहु दुख था। कुथ को खत्म करने के लिए पहले दोष को दूर किया जाता है। इसलिए श्रीराम ने अपने एक वाण से मारीच को रावम के पास पहुंचा दिया जिससे सुबहु नाम के दुख का अंत हुआ। कहा हमारे जीवन में जो दुख हैं उसका कारण हमारे दोष हैं। इसलिए जीवन के दोषों को दूर करो तो सुख अपने आप आ जाएगा। जैसे सिगरेट के दोष छोड़े बिना खांसी जैसे दुख समाप्त नहीं हो सकता। कथा में आज बटेश्वर धाम के अयोध्यादास जी महाराज, जयप्रकाश त्यागी, समिति के अध्यक्ष जय भोले, धमेन्द्र त्यागी, श्रीकांत त्यागी, हाकिम सिंह त्यागी, पिंकी त्यागी, हाथरस की जिलापंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भगवान दास कुशवाह, डॉ. एके भट्टाचार्य, लवलेश चौधरी, अशोक पचौरी, अर्जुन त्यागी, विनोद त्यागी, भावेश राय, प्रिंस बाजपाई, गुलाब चंद दीक्षित आदि उपस्थित थे।

25 सितम्बर को कथा में बांटी जाएंगी हजारों श्रीरामचरित मानस
आगरा। स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज ने कहा कि मैंने श्रीरामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करवाने का संकल्प लिया। इसके लिए कामदगिरी चित्रकूट धाम से अभियान प्रारम्भ किया गया है। 25 सितम्बर को कथा परिसर में हजारों श्रीरामचरित मानस बांटी जाएंगी। जिससे घर-घर में राम चरित मानस पहुंचे और लोग उसका पाठ करें। हर सनातनी के प्राण हैं रामचरित मानस। हर हिन्दू के घर में तुलसी दल और रामचरित मानस होनी चाहिए। कहा कि श्रीराम चरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए उन्होंने बजरंग सेना का गठन किया है। हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।

आज श्रीराम कथा में लगेगा निशुल्क स्वास्थ शिविर
आगरा। स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज ने मंच से बताया कि 24 सितम्बर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रामस्वरूपाचार्य सेवा समिति द्वारा निसुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हड्डियों में कैल्सियम की जांच, ब्लड शुगर, मोतिया बिन्द के निशुल्क ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन के साथ विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी।

ये रहे आज के यजमान
रामवीर सिंह चाहर, रामप्रताप सिकरवार, राकेश यादव, जितेन्द्र चाहर, रविन्द्र सिंह, युगांश गोयल, रामवीर त्यागी, अर्जुन, सशि कपूर, प्रमेन्द्र शर्मा, केशव मुद्गल, तरुण प्रकाश, टीकम त्यागी, देवेन्द्र जितेन्द्र।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

error: Content is protected !!