आगरालीक्स…आगरा के नेहरू नगर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में मनाई राधाष्टमी. श्री हरि महिला सत्संग समिति ने भजनों और नृत्य से मनाया पर्व
श्री हरि महिला सत्संग समिति की ओर से राधाष्टमी पर्व धूमधाम के साथ नेहरू नगर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में मनाया गया. महिलाओं ने चंदन का टीका लगाकर एक दूसरे को राधा अष्टमी की बधाई दी. महामंत्री रुचि अग्रवाल ने बताया कि राधा जी का प्रकट रावल ग्राम में हुआ था. वह शीतल सरोवर में कमल के ऊपर लेटी मिली पर उनकी आंखें बंद थी क्योंकि राधा जी कृष्ण दर्शन से आंखें खोलना चाहती थी उन्हें श्री कृष्ण कीआहलादिनी कहा गया है. पुराणों में भी इनको कृष्ण बल्लभा कहकर गुणगान किया गया है.
समिति की सभी बहनों ने भजन संकीर्तन व नाच गाकर उत्सव को परम उल्लासित कर दिया अंत में अध्यक्ष अंशु अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया इस अवसर पर रश्मि सिंगल सीमा बंसल सीमा अग्रवाल मीनू त्यागी मधु गोयल सोनिया अग्रवाल दीपा शर्मा निहारिका बबीता गोयल उर्मिल बंसल शशि कंसल आदि उपस्थित रही.