आगरालीक्स… आगरा की सभी नौ सीटों पर भाजपा के विधायक जीते हैं, , पांच बार के विधायक जगन प्रसाद गर्ग, रानी पक्षालिका सिंह, योगेंद्र उपाध्याय सहित किसी भी विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। जबकि आगरा मंडल से तीन कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, इसमें टूंडला से भाजपा विधायक एसपी सिंह बघेल, मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा और छाता, मथुरा से चौधरी लक्ष्मी नारायण हैं। बाह से भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह सहित आगरा के नौ विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

रविवार को लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में दोपहर 2.15 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 45 वर्षीय आदित्यनाथ सूबे के 32वें मुख्यमंत्री बने, कैशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। 22 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।
ये बने कैबिनेट मंत्री
सतीश महाना, स्वामी प्रसाद मौर्या, सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही,राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, रमापति शास्त्री, ब्रजेश पाठक, ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, धरम पाल सिंह, एसपी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, जय प्रताप, लक्ष्मी नारायण चौधरी, क्रिकेटर चेतन चौहान, श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, सिदृधार्थ नाथ सिंह, मुकुट विहारी वर्मा, आशुतोष टंडन , नंद गोपाल गुप्ता नंदी .
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
अनुपमा जैसवाल, सुरेश राणा मुजफ्फरनगर, उपेंद्र तिवारी, फेफाना बलिया, डॉ महेंद्र कुमार सिंह विधान परिषद सदस्य , स्वतंत्र देव सिंह कालपी, भूपेंद्र सिंह चौधरी मुरादाबाद , डॉ धर्म सिंह सैनी, अनिल राजभर , शिवपुर, वाराणसी, स्वाति सिंह, सरोजनी नगर लखनऊ,
राज्य मंत्री
गुलाबो देवी, चंदौसी, जय प्रकाश निषाद, देवरिया रुद्रपुर , अर्चना पांडे, छिबरामऊ, जय कुमार सिंह, अतुल गर्ग, गाजियाबाद,. रणवेंद्र प्रताप सिंह, नीलकंठ तिवारी, दक्षिण वाराणसी, मोहसिन रजा, गिरीश चंद्र यादव, बलदेव ओलाख, रामपुर, मन्नू कोरी, संदीप सिंह अतरौली अलीगढ, सुरेश पासी.
Leave a comment