आगरालीक्स…आगरा की ऐतिहासिक रामलीला शुरू, आज निकाली जाएगी भव्य मुकुट शोभायात्रा
उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ लाला छन्नू माल की बारादरी पर हो गा है. आज शाम को चित्रा टाकीज के पास से माहौर कोरी समाज द्वारा भव्य मुुकुट शोभायात्रा निकाली जाएगी. चित्रा टाकीज से शुरू होकर यह शोभायात्रा मनकामेश्वर मंदिर तक जाएगी. जहां भगवान मनकामेश्वर महादेव को मुकुट चढ़ाया जाएगा.इस बार जनकपुरी महोत्सव 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक यहां चलेगा. बता दें कि इससे पहले 29 साल पूर्व संजय प्लेस में जनकपुरी महोत्सव का आयोजन हुआ था. उस समय भी चार दिन तक जनकपुरी महोत्सव चला था जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने इसका उद्घाटन किया था.
रामबारात और जनकपुरी महोत्सव
इस साल आगरा की ऐतिहासिक रामबारात 10 अक्टूबर को निकाली जाएगी जबकि 10, 11 और 12 अक्टूबर को जनकपुरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.