आगरालीक्स …आगरा में एक बडे कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, बेखौफ बदमाश कारोबारी पर ताबडतोड फायरिंग कर फरार हो गए, परिजन उन्हें लेकर रेनबो हॉस्पिटल पहुंचे, वहां से जीजी लेकर आए। मगर, उनकी मौत हो गई।
आगरा के बल्केश्वर स्थित सीता राम कॉलोनी निवासी राम कुमार अग्रवाल (रामू भाई ) का चौबे जी का फाटक में चांदी का बडा कारोबार है। रविवार रात को वे एक्टिवा से अपने घर लौट रहे थे, वे खुद एक्टिवा चला रहे थे और पीछे दुकान पर काम करने वाला लडका बैठा था। बल्केश्वर में शांति स्वीट के पास बाइक सवार बदमाश उनके नजदीक आए और ताबडतोड फायरिंग कर दी। बाजार में दहशत फैल गई। उन्हें गंभीर हालत में परिजन रेनेबो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, यहां से उन्हें एसएन रेफर कर दिया।
कारोबारियों में दहशत
चांदी कारोबारी की हत्या से आगरा के कारोबारी दहशत में है, काफी संख्या में कारोबारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं, कारोबारियों में आक्रोश है। काफी संख्या में शहर के कारोबारी पोस्टमार्ट हाउस पहुंच गए हैं और बदमाशों को पकडने की मांग कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए हैं।
शार्प शूटर के हत्या करने की आशंका
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, हत्या का कारण क्या हो सकता है, कारोबारी के परिजनों से भी जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कारोबारी पर हमला हुआ था, लेकिन वे बच गए थे। जिस तरह से हत्या की गई है बदमाश शार्प शूटर माने जा रहे हैं।
चांदी कारोबारी रिंकू बंसल के हैं पार्टनर
चांदी कारोबारी रिंकू बंसल से कुछ साल पहले विजय नगर में चांदी लूट ली थी, कई महीने बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड लिया था और लूट की चांदी भी जब्त की थी। राम कुमार अग्रवाल और रिंकू बंसल पार्टनर हैं, ये दोनों की सीता राम कॉलोनी में रहते हैं।
सर्राफा कारोबारियों का बाजार बंद का ऐलान
चांदी कारोबारी की हत्या से आक्रोशित सर्राफा कारोबारियों ने बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। जब तक रामकुमार अग्रवाल के हत्यारे नहीं पकडे जाते हैं, आगरा का सर्राफा बाजार बंद रहेगा।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment