आगरालीक्स …आगरा के होटल में रईसजादों की क्रिकेट टीम खेल रही थी जुआ, पुलिस ने मारा छापा, सट्टेबाज संजय कालिया सहित 15 अरेस्ट। वीडियो के लिए क्लिक करें
आगरा में शुक्रवार रात को पुलिस ने सिकंदरा चौराहे के पास स्थित शेल्टर होटल में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही खलबली मच गई। होटल के कमरे में जुआ खेला जा रहा था, ताश की गटियों पर पैसे लगाए जा रहे थे। पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ लिया, इसमें होटल संचालक भी शामिल है।
सट्टेबाज संजय कालिया मास्टर माइंड
होटल के कमरे में जुआ कई दिनों से खेला जा रहा था, पुलिस जांच में सामने आया है कि जुआ सट्टेबाज संजय कालिया खिला रहा था, पुलिस ने मौके से सट्टेबाज संजय कालिया को भी पकड़ लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़े जुआरियों में रईसजादे शामिल हैं।
पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए जुआरी
थाना सिकंदरा के इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद साही ने बताया कि होटल मालिक सुमित गौतम को भी पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपितों में सुमित अग्रवाल, राधा किशन, सचिन अग्रवाल (बल्केश्वर), प्रवीन वर्मा (कमला नगर), शाहरुख (लोहामंडी), फुरखान (हींग की मंडी), हरीशंकर, अश्वनी, राधा कृष्ण, सुमित कुमार, अंकित, महेश सिंह, वसीम और रूप किशोर शामिल हैं।
14 लाख कैश जब्त किया
पुलिस ने होटल से 14 लाख रुपये कैश के साथ ही बड़ी संख्या में मोबाइल भी जब्त किए हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।