आगरालीक्स…आगरा की श्रीरामलीला में हुआ जगत जननी मां जानकी जन्म. समूचे नगर में छा गईं खुशियां. बंधाइयां गाईं, मिठाईं बंटी. देखें मनमोहक फोटोज
आगरा में चल रही ऐतिहासिक श्रीरामलीला में आज जगत जननी मां जानकी के जन्म की लीला हुई. जनकमंच भव्य सजा हुआ है. चारों ओर उल्लास छाया हुआ है. रामलीला मैदान मिथिला नगरी बना हुआ है. मिथिला नगर में जगत जननी के जन्म की खबर से समूचे नगर में खुशियां मनाई जा रही हैं. आज की लीला में महाराज जनक बने पीएल शर्मा तथा महारानी सुनयना बनी कमला शर्मा द्वारा हल चलाया जाता है. हल चलाये जाने पर हल घडे़ से टकराता है घडे़ से टकराने के बाद पृथ्वी पर मां जानकी जी का अवतरण होता है. जानकी के जन्म लेते ही राजा जनक व महारानी सुनयना बडे़ ही उत्साहित हैं. मिथिला नगर में चारों ओर बधाई गान गाये जा रहे हैं. रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भी बधाई दी गईं. मिथिला नगरी के पण्डाल में उपस्थित महिलाओं द्वारा नृत्य किया गया व बधाई गाई गईं. राजा जनक के साथ समस्त मिथिलावासी भी उपस्थित रहे.

जन्म के उपलक्ष्य में मिथिला नगरी बने रामलीला मैदान में जानकी जन्मोत्सव मनाया गया। राजा जनक व महारानी सुनयना द्वारा खिलौने, मिठाई, फल, मेवा, चाकलेट व टॉफियों का वितरण पूरे पण्डाल में किया गया। आज की लीला का मुख्य आकर्षण जगत जननी जानकी बनी कु. श्रीनिका थीं। जनक परिवार के साथ उनके परिवारीजन शिखा, शिवम, सुमन, लक्ष्मी, सोनी, अनुदेशवका, उन्नशि, उपस्थित थीं.

अन्य लीला में मुनि विश्वामित्र जी का अयोध्या में आना तथा राजा दशरथ से अपने यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम चन्द्र जी तथा श्री लक्ष्मण जी को मांगना. महाराज दशरथ द्वारा भगवान राम एवं भ्राता लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा हेतु विश्वामित्र जी के साथ भेजना. दोनों भाई मुनि विश्वामित्र के साथ जा रहे थे। तभी मुनि द्वारा राक्षसी ताड़का को दिखाना भगवान श्री राम द्वारा एक ही बाण से ताड़का को परमधाम पहुंचाने की लीला आज रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई. इस अवसर पर ताड़का का पुतला भी जलाया गया. रामलीला मैदान में आज की लीला में अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवमल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, भगवान दास बंसल आदि मौजूद रहे.