आगरालीक्स…आगरा में सनसनीखेज वारदात. पत्नी के प्रेमी की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या. फिर पहुंचा थाने. देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
आगरा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और वारदात की सूचना दी. पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
घटना थाना जगदीशपुरा के खतैना की है. यहां रहने वाली एक महिला के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे. सोमवार को प्रेमी उसके घर के आसपास था. उसी समय महिला का पति वहां आ गया.’ उसने पत्नी और उसके प्रेमी को देखा तो उसका खून खौल उठा. गुस्से में आए पति ने घर में से चाकू निकाल लाया और प्रेमी पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए. उसने प्रेमी पर तब तक चाकू मारे जब तक वह मार नहीं गया. इसके बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और वारदात की सूचना दी. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग में हतया का है. एक्शन लिया जा रहा है.