आगरालीक्स…बस में सो रही बेटी को साथ लाना भूल गया पिता. घर पहुंचकर हड़बड़ाकर भागा लेकिन पता नहीं चला, पुलिस ने 20 घंटे में इस हाल में ढूंढ निकाला…
आगरा में एक पिता अपनी बेटी को ही बस में से ले जाना भूल गया. बेटी बस में सोती रह गई और पिता उसे भूलकर घर पहुंच गया. बाद में होश आने पर हड़बड़ाया पिता वापस पहुंचा लेकिन बेटी का पता नहीं चला. बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस तत्काल तलाश में जुटी तो 20 घंटे बाद उसे धौलपुर क्षेत्र में अकेले घूमते हुए खोज निकाला.
सैयां का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी 15 साल की बेटी को अगरा दवा दिलाने के लिए आया था. बस में दोनों पिता—बेटी वापस घर को लौट रहे थे. रास्ते में बेटी को नींद आ गई. सैंया पहुंचने पर पिता बेटी को बस में ही भूल गया और उसे छोड़कर सैंया चौराहे पर उतर गया. जब वह घर पहुंचा तो अचानक उसे बेटी के साथ न होने का ख्याल आया तो उसके होश उड़ गए. हड़बड़ाकर वह सैयां चौराहे पर पहुंचा लेकिन बेटी का पता नहीं चला. बाद में बेटी के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी गई ता पुलिस ने तत्काल बच्ची की तलाश शुरू कर दी.
बस सैंया से धौलपुर की ओर गई थी तो पुलिस ने धौलपुर में उसकी तलाश शुरू कर दी. परिजन भी साथ मौजूद रहे. करीब 20 घंटे बाद पुलिस को बच्ची धौलपुर की सड़क पर अकेले घूमते हुए मिली. पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस की तत्परता पर ग्रामीणों ने प्रशंसा जताई.