आगरालीक्स ..आगरा में दौडती कार आग की लपटों में घिर गई, दंपति ने कार से कूद कर जान बचाई, कार जलकर स्वाह हो गई।
खंदारी निवासी राहुल बंसल अपनी पत्नी करिश्मा के साथ ताजमहोत्सव से शनिवार रात 11 बजे लौट रहे थे। ताज व्यू तिराहे के पास उनकी कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल हो गईं। उन्होंने सडक किनारे गाडी खडी की और उससे बाहर निकल आए। आग की लपटें विकराल होती गईं और कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक गाडी जलकर स्वाह हो चुकी थी।
Leave a comment