आगरालीक्स…. आगरा की पॉश कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने एक्सपोर्टर के घर कहर बरपाया, एक्सपोर्टर और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की, कैश और ज्वैलरी ले गए ।
एक्सपोर्टर सत्येंद्र शर्मा लता कुंज, हरीपर्वत में अपनी पत्नी शिक्षिका मंजुला शर्मा रहते हैं। शनिवार रात तीन बजे नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कोठी पर धावा बोल दिया, बदमाशों ने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी, एक्सपोर्टर सत्येंद्र शर्मा और उनकी पत्नी मंजुला शर्मा को बंधक बनाकर लूटपाट करने लगे। करीब डेढ घंटे तक बदमाशों ने घर में लूटपाट की, बदमाश ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो गए।
बंधक बनाकर लूटपाट
नकाबपोश बदमाशों ने एक्सपोर्टर और उनकी शिक्षिका पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की, बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया, पडोसियों ने उन्हें घर से बाहर निकाला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment