Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स STF arrests Oil Businessman Manoj Goyal in Rs 100 crore refinery oil thieve in Agra region
बिगलीक्स

STF arrests Oil Businessman Manoj Goyal in Rs 100 crore refinery oil thieve in Agra region

187

आगरालीक्स …आगरा का तेल माफिया मनोज गोयल को एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया, उसे मथुरा में भरतपुर रोड से अरेस्ट किया गया है।
मथुरा रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी के आरोप में आगरा के तेल कारोबारी मनोज गोयल को पकडने के लिए एसटीएफ ने जाल बिछाया, मथुरा क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर भरतपुर रोड मथुरा पर शनिवार रात को मनोज गोयल जैसे ही एक घर से बाहर निकाला, उसे पकड लिया। वह कई दिनों से वहां रह रहा था, रात का अंधेरा होने पर वह घर से बाहर निकाला था।
कई शहरों में घूमता रहा तेल माफिया
एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम उससे पूछताछ कर रही है, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद मनोज गोयल जयपुर, ‎लखनऊ सहित कई शहरों में घूमता रहा था।
25 मार्च को हुई मुनादी
सुनो सुनो सुनो, मनोज गोयल को किसी ने देखा है, आगरा में तेल माफिया मनोज गोयल कोठी पर मुनादी के बाद कुर्की से पूर्व का नोटिस चस्पा किया गया। मथुरा पुलिस ने आगरा के नेहरू नगर स्थित मनोज गोयल की कोठी पर शनिवार दोपहर में एसआई सुरेंद्र सिंह यादव व एसआई अरविंद पाठक शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे थाना हरीपर्वत पहुंचे और नेहरू नगर पुलिस चौकी के साथ जाकर कोठी पर कुर्की की उद्घोषणा (धारा 82) का नोटिस चस्पा किया। चौकीदार को नोटिस की जानकारी दी। पुलिस ने कालोनी में ढोल पिटवाकर मुनादी भी कराई। इसके अलावा राया के भंकरपुर बसैला निवासी सगे भाई विष्णु और कृष्णा, थाना राया के गांव अयेरा के गोपाल शर्मा, पालीखेड़ा के प्रधान सुजीत चौधरी के घर पर भी मुनादी कराकर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए।
18 फरवरी को मथुरा रिफाइनरी की पाइपलाइन डिवीजन की पेट्रोलिंग यूनिट ने तेल चोरी होने का खुलासा किया था। मामले में आरोपी रामहरि प्रधान, भंकरपुर बसैला के रवि चौधरी, आगरा के तरविंदर सिंह सरदार और परसौतीगढ़ी के कुलदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगरा निवासी मनोज गोयल सहित 13 आरोपी फरार हैं। थाना हरीपर्वत आगरा की नेहरू नगर पुलिस चौकी के सामने ही मनोज गोयल पुत्र घूरेलाल की आलीशान कोठी है। मनोज गोयल अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। मामले की जांच कर रही विशेष टीम ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी कराए, इसके बाद भी वह हाथ नहीं आया तो 21 मार्च को कोर्ट में उसकी संपत्ति की कुर्की करने के लिए आवेदन किया। कोर्ट ने अगले दिन कुर्की का आदेश जारी कर दिया
तेल का गंदा कारोबार
तेल के काले कारोबार में आगरा के मनोज गोयल की परत दर परत खुलती जा रही है, उसके पेट्रोल पंप, स्कूल, होटल और बैंकेट हॉल हैं। मनोज गोयल का परिवार मूल रूप से किरावली का रहने वाला है। तीस साल पहले उसके पिता घूरेलाल गोयल शाहगंज के सोरो कटरा में आकर बसे थे। वह भी तेल का काम करते थे। उनके बाद इसे मनोज ने संभाल लिया। उसने दस साल पहले नेहरू नगर में कोठी बना ली। अब यहीं रहता है। पुलिस उसकी पूरी कुंडली तैयार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनोज गोयल के 14 पेट्रोल पंप हैं, कई पेट्रोल पंप में उसके रिश्तेदार पार्टनर हैं। उसके पेट्रोल पंप भगवान टाकीज, गांधी नगर, जीआईसी ग्राउंड के पास, मुगल रोड, भावना स्टेट चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया और तोता का ताल पर एक -एक है। यमुनापार और खेरागढ़ में दो-दो हैं। इनके अलावा दो इटावा और एक जसवंत नगर में है। चार होटल, चार बैंक्वेट हॉल और पांच स्कूल हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

बिगलीक्स

Agra Education News: 89 Medal List for DBRAU Agra Univ. Convocation on 3rd August 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा...

error: Content is protected !!