आगरालीक्स …आगरा में आयकर विभाग ने बडी कार्रवाई की है, एडीए का बैंक खाता सीज कर दिया है, आयकर विभाग के एडीए पर 39 करोड रुपये का टैक्स बकाया है।
आयकर विभाग द्वारा एडीए से इनकम टैक्स लिया जाता है, यह टैक्स एडीए द्वारा ली जा रही ब्याज और जुर्माना वसूलने से हो रही आय पर लिया जाता है। इसमें राहत के लिए एडीए हाईकोर्ट गया था, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग ने करीब 39 करोड़ रुपये टैक्स न देने पर खाता सीज किया गया है। एडीए सचिव राजकुमार का मीडिया से कहना है कि आयकर के छह केस चल रहे थे। चार मामलों का निस्तारण हो चुका है। दो मामले लंबित हैं। उन्हीं प्रकरणों में खाता सीज की कार्रवाई की गई है। इस मामले में उच्चाधिकारियों के स्तर से वार्ता की जा रही है।
पहले भी हो चुका है खाता सीज
आयकर विभाग ने 2013-14 में भी एडीए का खाता सीज किया था। तब अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद खाता चालू किया था।
Leave a comment