आगरालीक्स …आगरा रीजन में स्वाट टीम के सिपाही की एक युवती के घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई, सिपाही के भाई युवती अंजलि सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूल निवासी भरतपुर, राजस्थान, निवासी सिपाही उमेश कुमार की पत्नी और परिवार पुलिस लाइन में रहा रहा था, वह मथुरा में स्वाट टीम में है। मंगलवार रात 11:15 बजे उसकी मथुरा की मोती कुंज कॉलोनी में संदिग्ध हालत में मौत हो गई, उसकी कनपटी पर सरकारी पिस्टल की गोली लगी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन मामला संदिग्ध होने के बाद उमेश कुमार के भाई विजय पाल सिंह ने हत्या के आरोप लगाए हैं। जहां उमेश कुमार की मौत हुई वहां अंजलि नाम की युवती रहती थी, उसके उमेश कुमार से संबंध बताए जा रहे हैं, यह मकान भी उमेश कुमार ने किराए पर लेकर उसे दिया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Leave a comment