Thursday , 4 June 2026
Home आगरा 128 death in Nepal due earthquake in Nepal, Tremors feels in Agra, Peoples comes out from house second time in 30 Days #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

128 death in Nepal due earthquake in Nepal, Tremors feels in Agra, Peoples comes out from house second time in 30 Days #agra

185

आगरालीक्स…. नेपाल में भूकंप से 128 की मौत, आगरा में आधी रात को भूकंप के तीन झटके, लोग घरों से निकल आए थे बाहर, एक महीने में दूसरी बार आगरा में भूकंप, इन क्षेत्रों में हुए लगे झटके।


दिल्ली, एनसीआर, उत्तर भारत के साथ ही आगरा मथुरा में शुक्रवार रात 11.32 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। नेपाल केंद्र था और रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 मापी गई। नेपाल में भूकंप से 128 लोगों की मौत हो गई, सुबह से ही रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। शुक्रवार रात 11.32 बजे आगरा में चंद सेकेंड में एक के बाद एक तीन झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके महसूस होते ही सिकंदरा, दयालबाग, खंदारी क्षेत्र के अपार्टमेंट के लोग बाहर निकल आए। रात 12 बजे तक अपार्टमेंट के साथ ही कॉलोनियों में घरों के बाहर लोग दिखाई देने लगे। एक दूसरे को भूकंप के झटके लगने का बयां करने लगे।


पलंग हिला तो कुंडी में लगी चाबी हिलने लगी
कावेरी ग्रीन में रह रहे रेलवे के रिटायर चीफ कंट्रोलर डीपी सिंह ने कहा कि वे अपने पलंग पर बैठे थे, उन्हें लगा कि किसी ने पलंग हिला दिया है। जब छत की तरफ देखा तो पंखा भी हिल रहा था। कुछ ही देर में अपार्टमेंट के लोग बाहर निकल आए। जबकि अपार्टमेंट के अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें लगा कि अचानक से हिल गए हैं, सिर चकराने लगा। एक ने बताया कि उनके गेट की कुंडी में चाबी लगी हुई थी, चाबी हिलने लगी।


यहां महसूस हुए सबसे ज्यादा झटके
दयालबाग क्षेत्र में पुष्पांजलि हाइटस, कल्याणी हाइटस सहित अपार्टमेंट, सिकंदरा क्षेत्र में कावेरी ग्रीन, कैलाश विहार, अनंत अपार्टमेंट, भावना टावर, सप्तऋषि अपार्टमेंट के लोग भूकंप के झटके महसूस होने पर बाहर निकल आए।


एक महीने में दूसरी बार महसूस हुए भूकंप के झटके
आगरा में एक महीने में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस हुए। इससे पहले तीन अक्टूबर को दिन में भूकंप के झटके महसूस हुए थे लेकिन तब तीव्रता बहुत कम थी।


नेपाल में था केंद्र, 6.4 तीव्रता
शुक्रवार रात 11.32 बजे आए भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। तीव्रता अधिक होने से लोगों को झटके महसूस हुए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

error: Content is protected !!