आगरालीक्स…दिवाली पर आगरा में चलेंगी हरित आतिशबाजी. 294 दुकानों के लिए निकाली गई लॉटरी. जानिए कहां कितनी दुकानें और क्या है सख्त आदेश…
आगरा में प्रदूषण को देखते हुए दीवाली पर प्रदूषण रहित बम पटाखे चलाए जाएंगे। इसके लिए नौ जगहों पर 294 अस्थायी बम पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी। मंगलवार को बम पटाखों की अस्थायी दुकानों के लिए लॉटरी निकाली गई। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि 294 दुकानों के लिए 435 आवेदन आए थे। लॉटरी के माध्यम से 294 दुकानों को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। लाइसेंस धारक ही दुकान पर बैठ सकेंगे, साथ ही दुकान और अग्निशमन विभाग की एनओसी भी उन्हें खुद ही निकालनी होगी।
10 से 14 नवंबर तक बम पटाखों की बिक्री
दीवाली पर इस बार 10 से 14 नवंबर तक ही बम पटाखों की बिक्री होगी। ग्रीन बम पटाखे की बेचे जा सकेंगे, दुकान पर 50 किलोग्राम बम और 50 किलोग्राम फुलजड़ी रखने की अनुमति दी जाएगी।
जानिए कहां कितनी लगेंगी दुकानें
कोठी मीना बाजार — 80
जीआईसी ग्राउंड — 25
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11, 12 — 50
बैप्टिस्रूट हायर सैकेंड्री स्कूल — 10
रुनकता तालाब किनारे — 12
कंपनी गार्डन — 17
अबु उलाह दरगाह के पास मैदान — 10
सदर में शक्ति नगर — 10
मेहताब बाग पार्किंग के सामने — 80
ये हैं सख्त आदेश
जिस व्यक्ति को दुकान आवंटित की जाएगी, वही स्थल पर दुकान चलाएगा.
अस्थाई लाइसेंस धारक को दुकान स्वयं बनानी होगी
हर दुकान के बीच दूरी कम से कम 10 फीट अनिवार्य होगी
लाइसेंस पाने वाले को अग्निशमन विभाग से खुद ही अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा
पटाखे आदि 50 किलो और फुलझडी 50 किलो से अधिक नहीं होगी