आगरालीक्स…आगरा में बच्चे बोले—हैप्पी दिवाली. रोटरी क्लब ग्रेस ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली. फिल्म भी दिखाई और गुड टच, बैड टच के बारे में बताया…
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में बच्चों के साथ दिवाली सेलिब्रेशन किया। क्लब अध्यक्ष नीलम मेहरोत्रा ने बताया कि क्लब की सदस्याओं ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को लघु फिल्म दिखाई और गुड टच-बैड टच के बारे में बताया। संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने अपने संदेश में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सचिव शीनू कोहली ने बताया कि अशु मित्तल, डाॅ. मीता कुलश्रेष्ठ, गरिमा मंगल, मीनाक्षी मोहन, रजनी लूथरा, आशु जैन, अनुपमा बोहरा, पूजा बंसल, बबिता अग्रवाल, मंजरी गोयल, सीमा सिंघल, रिमिता अग्रवाल, डाॅ. संगीता बंसल आदि ने स्कूल के बच्चों संग डांडिया नृत्य किया, दिवाली के दीपक पेंट किए और साथ ही शिक्षण सामग्री भेंट की।