आगरालीक्स …आगरा के रूफटॉप कैफे में युवकों ने डांस कर रही महिलाओं पर सिगरेट का धुआं छोड़ा, सिर पर शराब की बोतल रखी, अभद्रता, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के ताजगंज में मालीक्यूल रूफ टॉप रेस्टोरेंट है। मैनपुरी का रहने वाला एक परिवार, जिसमें चार महिलाएं और तीन पुरष थे वे मालीक्यूल रूफटॉप में रात को पहुंचे। यहां पहले से ही काफी संख्या में युवक और युवतियां थे। आरोप है कि एक युवक ने सिगरेट मुंह में लगा रखी थी उसने मैनपुरी के परिवार के साथ आईं महिलाओं की तरफ सिगरेट का धुआं छोड़ा। शराब की बोतल तोड़ कर महिला के सिर पर रखने लगे।
हाथ पकड़ कर खींचा, विरोध करने पर मारपीट
आरोप है कि युवक ने एक महिला का हाथ पकड़ कर खींचा, अपने साथ डांस करने का दबाव बनाया। पुरुषों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करने लगे। कुर्सी उठा ली और उन पा मारने लगे। रूफटॉप के गार्ड ने उन्हें बचाया। हंगामा कर रहे युवक को गार्ड खींचते हुए बाहर ले गए। वहीं, पीड़ितों के फोन करने पर पुलिस पहुंच गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
मुकदमा किया गया दर्ज
रूफटॉप रेस्टोरेंट में हुए हंगामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का मीडिया से कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
चार आरोपियों को किया गया अरेस्ट
डीसीपी सिटी सूरज राय के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से मॉलिक्यूल रूफटॉप रेस्टोरेंट का वीडियो सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।