Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agniveer Recruitment Rally Agra 2023 from 4 to 16th December at Eklavya Stadium Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agniveer Recruitment Rally Agra 2023 from 4 to 16th December at Eklavya Stadium Agra #agra

285

आगरालीक्स… आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 से 16 दिसंबर तक “अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली“ आगरा सहित 12 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल।


डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में “अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली“ की व्यवस्था एवं तैयारियों हेतु कैंप कार्यालय स्थित सभा कक्ष में गुरुवार को बैठक हुई। भारतीय सेना की निदेशक, भर्ती आगरा केन्द्र , कर्नल रिशमा सरीन ने बताया कि एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 04 दिसंबर से 16 दिसंबर 2023 तक अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जा रहा है।
46 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण


अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली“ के लिए 46545 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 12612 अभ्यर्थियों को टेस्ट के आधार पर क्वालीफाई माना गया जिन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु एडमिट जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 12 जनपदों , आगरा,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी ललितपुर के युवा भाग लेंगे। भर्ती में प्रतिदिन 1200 से 1400 के बीच अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। ग्राउंड का समतलीकरण गड्ढा मुक्ति हेतु क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को एवं साफ-सफाई कराने को जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया, ग्राउंड की बैरिकेडिंग, फैंसिंग, बाउंड्रीबॉल की फैंसिंग हेतु अपर जिलाधिकारी नगर को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रैली स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप व एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर-निगम द्वारा मोबाइल टॉयलेट व स्वच्छता की व्यवस्था, जलकल विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था की जाएगी। अग्निशामक, संचार व्यवस्था, ट्रैफिक, यातायात, विद्युत व्यवस्था इत्यादि संबंधी उत्तरदायित्व संबंधित विभागों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सुनिश्चित किए तथा निर्देश दिए कि उक्त विभाग ससमय अपने कार्य संबंधित तैयारी पूर्ण करें।


सिटी बस की मिलेगी सुविधा
क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को बसों की पर्याप्त व्यवस्था रखने, रैली स्थल पर आगरा कैंट,फोर्ट तथा आईएसबीटी हेतु सिटी बस सुविधा उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराए जाने हेतु सभी संबंधित विभाग रैली स्थल पर जाकर मुआयना कर तैयारी करने एवं इस हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य को संपन्न कराने के निर्देश दिए।पुलिस व्यवस्था, ट्रैफिक के लिए अलग से प्लान बनाया जाएगा, जिससे की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे तथा सदर बाजार तथा अन्य जगह पर बेरीकेडिंग की जाएगी। बैठक में भर्ती रैली की तैयारी को एक पीपीटी प्रेजेंटेशन किया गया।
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरूण चंद्र, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बीपी अग्रवाल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद्र जोशी,टोरेंट से भूपेंद्र सिंह एवं जिलापंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, एआरटीओ आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!