Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: 31 members who completed 75 years of age were felicitated on Veterans Day in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: 31 members who completed 75 years of age were felicitated on Veterans Day in Agra…#agranews

277

आगरालीक्स…आगरा में पेंशनर्स के हितों पर विचार किए साझा. कहा—आयु का बंधन हटाएं, सभी पेंशनर्स को एक्स-ग्रेशिया का भुगतान करवाएं

रविवार को पेंशनर्स दिवस पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन (दिल्ली सर्किल) की आगरा इकाई द्वारा शाहगंज स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में वार्षिक साधारण सभा 2023 एवं पेंशनर्स दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पेंशनर्स की समस्याओं और हितों पर विचार- विमर्श करने के साथ-साथ 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 31 वरिष्ठ सदस्यों का अभिनंदन किया गया। साथ ही, दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन (दिल्ली सर्किल) के महासचिव रवींद्र गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार के विशेष प्रयासों और न्यायालय के कुछ निर्णयों के कारण सन 2023 पेंशनर्स के लिए विशेष राहत और उपलब्धियों का वर्ष रहा। इस सकारात्मक वातावरण से आशा बंधी है कि पेंशनर्स की वर्षों से लंबित मांगें शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी।

सचिव एमएल खंडेलवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठन के प्रयासों से सभी पेंशनर्स के लिए 50 फीसदी समान पेंशन और 100 फीसदी की दर से समान महंगाई भत्ता की विषमताएं तो ठीक हो गई हैं परंतु हमारी मांग है कि इन्हें पेंशनर्स की सेवा निवृत्ति की तिथि से शुरू किया जाए। उन्होंने अमृत महोत्सव के अंतर्गत बैंक प्रबंधन द्वारा संगठन की मांग पर 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक पेंशनर को उनकी श्रेणी अनुसार एक्स-ग्रेसिया देकर सम्मानित करने पर बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब प्रबंधन को आयु का बंधन न रखकर सभी पेंशनर्स को एक्स-ग्रेसिया का भुगतान करना चाहिए।

इससे पूर्व अध्यक्ष वीके गुप्त ने दीप जलाकर सभा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगठन के नए सदस्य बनाने का प्रयास निरंतर जारी है। सदस्य संख्या 735 से बढ़कर 742 हो गई है। हमारा प्रयास है कि स्टेट बैंक आफ इंडिया से सेवानिवृत्त होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को संगठन का सदस्य बनाया जाए। सभा का संचालन वीके तिवारी ने किया। संगठन सचिव अनिल वर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया। इस दौरान एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन (दिल्ली सर्किल) के सचिव तिलक राज, वीके यादव, तरुण नागपाल, पर्यावरण विद् वीके आर्य और आगरा इकाई के कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल भी मंच पर मौजूद रहे। उपाध्यक्ष विशन कुमार जैन, संयुक्त सचिव सुरेश अग्रवाल, सहायक सचिव मेघ सिंह, कार्यकारिणी सदस्य जीडी खंडेलवाल, एमसी जैन, एनडी आसवानी, नंद नन्दन गर्ग, राकेश कुमार गर्ग, राजीव सक्सेना, सुमन कुमार अग्रवाल, श्रीमती सरिता शर्मा, टीएन पाराशर और यूसी केन ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभालीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

आगरा

Agra News: Dr. Nandan Singh elected President of the Provincial Medical Services Association in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में अध्यक्ष बने डॉ....

आगरा

Agra News: The ‘Savarna’ community will gather on September 5 regarding the Agra Satyagraha…#agranews

आगरालीक्स….आगरा सत्याग्रह को लेकर 5 सितंबर को जुटेगा सवर्ण समाज. प्रधानमंत्री से...

error: Content is protected !!