आगरालीक्स…आगरा में एक माननीय के बेटे से जुड़ा मामला, बेटे के एक युवती के साथ फोटो वायरल करने की धमकी, मुकदमा दर्ज।
आगरा के एक माननीय के बेटे ने 25 दिसंबर को थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है, इसमें आरोप लगाया है कि उनकी मुंह बोली बहन की छोटी बहन के साथ उनके फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। उनकी मुंह बोली बहन के मोबाइल पर फोटो वायरल करने की धमकी दी गई, जिसके साथ फोटो वायरल करने की धमकी दी गई है उसकी फर्जी आईडी बनाकर पहले भी परेशान किया जा चुका है।
इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।