आगरालीक्स …..आगरा में केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि नाईट दर्शन और मेहताव बाग से ताज दर्शन का काम 70 फीसद पूरा हो गया है। इसके पूरा होते ही घोषणा कर दी जाएगी, ताज ही नहीं रेल, हवाई, सफाई, सुरक्षा सब कुछ बेहतर होने वाला है।
गुरुवार को लेन-देन में डिजीटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए आगरा के सूरसदन में आयोजित डिजी धन मेला में मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि आगरा देश व प्रदेश की शान है जो कि पूरी दुनिया में ताजनगरी के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने बताया कि दुनिया के 35 अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यटन स्थलों में से तीन उ0प्र0 में है जो कि ताजमहल, आगरा फोर्ट तथा फतेहपुर सीकरी तीनों ही पर्यटन स्थल ताजनगरी की शान है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के साथ ही आगरा का सर्वागीण विकास होगा।
इसलिए डिजी धन मेला की जरूरत
उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री जी को डिजी धन की जरूरत क्यों पड़ी, जिसका कारण है भृष्टाचार को खत्म करना। उन्होंने बताया कि 08 नवम्बर को जब प्रधानमंत्री जी ने केबिनेट की बैठक बुलाई जिसमें तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्ष भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री जी ने निर्णय लिया कि गरीब की मेहनत का पैसा तिजोरियों से बाहर निकाला जाये। देश में एक हजार के 80 प्रतिशत तथा 500 रूपये के 60 प्रतिशत नोट बेइमानों के पास तिजोरी में रहता था।
उन्होंने देश की सबसे बड़ी समस्या को खत्म करने लिए देश हित में बड़ा फैसला लिया जिसका सभी को सम्मान करना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमारे देश में हिमालय, रेगिस्तान, पर्यटन स्थलों सहित सब कुछ होने के साथ ही 125 करोड़ देशवासियों की ताकत है। अब जरूरत है कि जमा करायी गई धनराशि अब बेइमानों के पास न जाने पाये। आम जनता छोटे-छोटे लेन-देन भी कैशलैस कर सकती है इसके लिए एक संकल्प लेकर यहां से जाना होगा और डिजीटल प्रयोग करने पर इनाम भी मिल रहे हैं हम सभी को संकल्प लेना होगा कि अपने अधिकतम कार्य मोबाइल फोन से करेंगे तो निश्चित रूप से इस मेला को आन्दोलन का रूप मिलेगा।
किसानों के हित में फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विरोधी किसानों के हित का फैसला नहीं पचा पा रहे हैं। बिजली की दशा सुधारने का प्रयास हो रहा है। सस्ती बिजली देने के लिए जल्द करार होने वाला है। किसी उपभोक्ता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम अपनी अर्थ व्यवस्था में डिजीटलाइजेशन का अधिकतम प्रयोग करें, इस कार्य में जो लोग बढ़ रहे हंै, उन्हें सम्मानित करें इसी उद्ेश्य से इस डिजीधन मेला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सांसद चै0 बाबूलाल, विधायकगण, मण्डलायुक्त चन्द्रकान्त, जिलाधिकारी गौरव दयाल, सीडीओ नगेन्द्र प्रताप, एडीएम फाइनेंस राकेश कुमार मालपाणी, परियोजना निदेशक ऐके वाजपेयी, डीडीओ योगेन्द्र पाठक, एलडीएम पंकज सक्सेना, लीड बैंक अधिकारी, अंकित सहगल सहित सभी बैंकों के उप महाप्रबन्धक, वरिष्ठ प्रबन्धक तथा स्वतः रोजगार से जुडी लाभार्थी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Leave a comment