आगरालीक्स…. आगरा में कार डेकोरेशन के शोरूम में लगी आग, पहली मंजिल पर आग में फंसी संचालक की बेटी।
आगरा के प्रतापपुरा चौराहे पर निर्मल जैन का कार डेकोरेशन का शोरूम है, भूतल पर शोरूम है और पहली और दूसरी मंजिल पर वे परिवार के साथ रहते हैं। निर्मल जैन की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी, वे अस्पताल में भर्ती हैं। निर्मल जैन पत्नी के साथ अस्पताल में थे और घर पर उनकी बेटी अकेली थी।
रात 11 बजे लगी आग
कार डेकोरेशन शोरूम के मैनेजर दीपक रात 11 बजे शोरूम बंद कर चले गए। इसके कुछ देर बाद ही शोरूम से आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटें देख स्थानीय लोग आ गए, लपटों से धुआं पहली मंजिल तक पहुंच गया और शोरूम के संचालक निर्मल जैन की बेटी फंस गई। स्थानीय लोगों ने उनकी बेटी को पीछे के गेट से बाहर निकाला। दमकल ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम जलकर स्वाह हो गया।