आगरालीक्स…सूरसदन में मनाया संस्कृत उत्सव. 137 कलाकारों ने अपनी विधाओं का किया प्रदर्शन. सफल प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत. देखें फोटोज
शुक्रवार को आगरा के नगर निगम स्थित सूर सदन प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश पर्व, हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं आगरा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत उत्सव 2023 की मंडलीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें मैनपुरी मथुरा फिरोजाबाद आगरा जनपद के प्रथम द्वितीय तृतीय सफल प्रतिभागियों ने भाग लिया। चारों जनपदों के चयनित 36 प्रतिभागियों की प्रतिभागिता रही। प्रतियोगिता में कुल 137 कलाकारों की प्रस्तुति कार्यक्रम में रही।
इसमें गायन,बादन,नृत्य की 12 विधाओं में शास्त्रीय, उपशास्त्रीय, सुगम संगीत,लोक गायन,तबला वादन,लोक नृत्य,बांसुरी वादन,नाट्य आदि में सफल प्रतिभागियों को प्रथम,द्वितीय एवँ तृतीय पुरस्कार दिए गए। ये सभी सफल प्रतिभागी 20 और 21 जनवरी को लखनऊ में होने वाले प्रादेशिक कार्यक्रम में भागीदारी के लिएअपेक्षित रहेंगे। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक सम्पन्न हुआ। सभाकर पूरा भरा हुआ था और दर्शकों ने पूर्ण आनंद लिया छह जजों ने प्रतियोगिताओं का सफल निर्णय किया।
इसमें राज बहादुर सिंह राज, महावीर सिंह चाहर,डॉक्टर बृज बिहारी लाल बिरजू, रुचि शर्मा, अमन सहगल एवं नीतू वर्मा इस अवसर पर वरिष्ठ प्रचारक एवं संस्कार भारती के मार्गदर्शक केंद्रीय पदाधिकारी बांकेलाल गौर की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नंद नंदन गर्ग, फिरोजाबाद के जिला संयोजक शिवकांत पलिया आगरा के जिला संयोजक यतेंद्र सोलंकी आदि की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।संस्कृति विभाग एवँ पर्यटन विभाग की तरफ से श्री अभिमन्यु सिंह एवं मोहम्मद राजा ने व्यवस्थाएं संभाली कार्यक्रम में डॉ अखिलेश शुक्ला,डॉक्टर राहुल शर्मा,ऋतुराज दुबे,राजीव सिंगल, अर्पित चित्रांशी नंदकिशोर,राजीव द्विवेदी, कविता सिंगल,नन्दकिशोर आदि की उपस्थिति रही मंडल संयोजक ओम स्वरूप गर्ग ने बेहतरीन संचालन किया।