Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Deepotsav in Agra: A huge procession of Lord Shri Ram took place. The slogan of Jai Shri Ram echoed everywhere…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Deepotsav in Agra: A huge procession of Lord Shri Ram took place. The slogan of Jai Shri Ram echoed everywhere…#agranews

172

आगरालीक्स…आगरा में मना त्रेता युग का दीपोत्सव. प्रभु श्रीराम की विशाल शोभायात्रा निकली. हर ओर गूंजा जय श्रीराम का जयघोष…

कानों में हर तरफ प्रभु श्रीराम धुन की गूंज और नजरों में हर तरफ श्रीराम की छवि से सजा भगवा रंग था। हजारों हाथों में राम नाम के झंडे, सिर पर केसरिया पगड़ी और मुख पर प्रभु श्रीराम के जयकारे। जगमग रोशनी, केसरिया रंग के गुब्बारे और झंडों से समस्त बाजार सजा प्रभु श्रीराम के जयकारों संग रोशनी बिखरेती आतिशबाजी। मानों श्रीराम के लंका से लौटने पर अयोध्या में राममय उत्सव का नजारा हो। त्रेता युग का उत्सव जैसा माहौल आज शाहगंज बाराज से निकली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा में नजर आया। शाहगंज, रुई की मंडी, भोगीपुरा बाजार, जोगी पाड़ा, सर्राफा बाजार, तहसील मार्ग स्थित बाजार कमेटियों ने सम्मलित अध्याम में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में प्रभु राम की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया।

शोभायात्रा का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, डॉ. शंकरनाथ योगी, योगी जहाजनाथ, योगी रुद्रनाथ ने सम्मलित रूप से प्रभु श्रीराम की आरती कर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे थे अगुवाई करते श्वेत अश्व और उनके पीछे संतों का रथ। सिर पर पगड़ी और हाथों में केसरिया झंडे लिए हजारों श्रद्धालु श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में मानों दीपावली मना रहे थे। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण थी राम दरबार, पंचमुखी हनुमान और धनुष उठाए श्रीराम की झांकी। शोभायात्रा ने रुई की मंडी रेलवे फाटक स्थित किशोरी देवी स्कूल से प्रारम्भ होकर शाहगंज बाजार, जोगी पाड़ा, भोगीपुरा चौराहा, सर्राफा बाजार, कोठी मीना बाजार, सोरों कटरा, तहसील मार्ग होते हुए ब्राइटलैंड स्कूल पर विश्राम लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्ण कुमार जग्गी, हेमन्त भोजवानी, गौरव राजावत, डॉ. आलौकिक उपाध्याय, ब्रह्मचंद गोस्वामी, संजय अग्रवाल, सुमित सतीजा, रवि गुप्ता, शुभम त्यागी, सुनील करमचंदानी, वासु लालवानी, गुलशन माकन, पंकज, इल्ली भाई, टीकम भाई, मनीष अग्रवाल, मनीष जैन, शैलू शर्मा, सुरेश कुशवाह, घनश्याम मुलानी, आकाश मुलानी, असोक सचदेवा, मनोज निर्मलानी, लखन आदि उपस्थित थे।

हाथों में तलवार और सिर पर भगवा पगड़ी बांध निकली युवतियां
आगरा। शोभायात्रा में दुर्गा स्वरूपा सैकड़ों युवतियां हाथों में तलवार और सिर पर भगवा पगड़ी बांध कर शामिल हुईं। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए युवतियां भारत की उस नारी शक्ति को दर्शा रही थीं जिन्होंने अहिल्या बाई होल्कर, झांसी की रानी के रूप में आक्राताओं के सामने कभी हार नहीं मानी।

जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का शुभारम्भ
आगरा। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह लोग हाथों में दीप जलाए श्रीराम की आरती के लिए इंतजार कर रहे हैं। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच सजाए गए। कहीं पूड़ी सब्जी तो कहीं गरम दूध और लड्डूओं का वितरण हो रहा था। भगवा झंडों और गुब्बारों से सजे शोभायात्रा मार्ग में कदम-कदम पर भंडारे हो रहे थे।

शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह सजाई गईं झांकियां
आगरा। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शाहगंज चौराहे पर सजा राम दरबार हर श्रद्धालु को लुबा रहा था। प्रभु श्रीराम को हर श्रद्धालु यहां प्रणाम करके ही आगे बढ़ता। राम दरबार के साथ मोदी और योगी की भी झांकी थी। जहां लिखा था अबकी बार 400 पार…।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!