आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि कर्मचारियों के खिलाफ दिया धरना. मांग पर कर्मचारी महासचिव का कार्यालय किया सीज. ये मांगेे और रखीं…
आगरा के डाॅ. भीमराव आंबेडकर विवि में कुछ दिन पहले छात्रों के साथ कर्मचारियों की हुर्ठ मारपीट को लेकर आज पूरे दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. विवि प्रशासन मुर्दाबाद, भ्रष्ट कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि छात्र अपनी मार्कशीट को लेकर विवि गए थे, जहां उन से पैसे मांगे गए. पैसे न देने काविरोध किया तो कर्मचारियों द्वारा मारपीट की गई. इसको लेकर ही मोर्चा खोला गया है. एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मांग पर कर्मचारी महासचिव आनंद टाइटलर का कार्यालय सीज किया गया है.
ये की मांगें
अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा आज इस विशाल धरना प्रदर्शन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन से विभिन्न मांगे करती है.
★ तत्काल आनंद टाइटलर जैसे भ्रष्ट कर्मचारियों का निलंबन कर उनके द्वारा चलाया जा रहा अवैध कार्यालय बंद किया जाए।
★ घटना के समय वीडियो में दिख रहे सभी दोषी कर्मचारी जिनके खिलाफ पुलिस प्रशासन ने भी अभियोग पंजी-त किया है उन सभी को विभागीय जांच करते हुए निलंबित किया जाए।
★ लंबे समय से एक ही पटल पर जमे तानाशाही करने वाले कर्मचारियों के तत्काल पटल परिवर्तन किए जाए ।
★ अविलंब सभी परीक्षा परिणाम बिना किसी त्रुटि के विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए जाए।
उपरोक्त मांगे ना माने जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होंगे, जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन ही होगा ।