आगरालीक्स…आगरा के लिए गर्व के पल. क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को मिला डीएसपी पद. एशियन कप में शानदार जीत पर तीन करोड़ की धनराशि भी मिली. सीएम ने सराहा
आगरा से निकलकर देश दुनिया में अपने आलराउंड प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने वाली महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को सीएम योगी ने सम्मानित किया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को सीएम योगी ने डीएसपी पद से सुशोभित किया है. इसके अलावा तीन करोड़ रुपये की धनराशि भी दी है. दीप्ति शर्मा की इस उपलब्धि पर पूरे शहर के साथ परिवार में खुशी का माहौल है.
बीसीसीआई से मिला था इंटरनेशनल क्रिकेटर आफ द ईयर
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया था. 2019 के बाद पहली बार बोर्ड ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया. हैदराबाद में हुए इस समारोह में दीप्ति शर्मा को वर्ष 2023 के लिए महिला वर्ग में भारत के इंटरनेशनल क्रिकेटर आफ द ईयर चुना गया.