आगरालीक्स…ये वीडियो देखें और फिर चेक कर लें, कहीं आपका भी तो नहीं कट गया चालान. सीसीटीवी के जरिए हर रोज काटे जा रहे 300 से 400 चालान…
आगरा में इस समय नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के जमकर चालान काटे जा रहे हैं. ये चालान इस तरह से काटे जा रहे हैं कि खुद वाहन चालकों को पता नहीं चल रहा है. चैराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए चालान काटे जा रहे हैं. पिछले एक माह से रोजाना करीब तीन से चार सौ चालान पूरे शहर में हो रहे हैं.
शहर भर के प्रमुख चैराहों पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. करीब एक महीने पहले इन सीसीटीवी कैम्रों को यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष से भी जोड़ दिया गया है. यातायात पुलिस ने चैराहों पर पीएएस यानी पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लागू कर दिया है. शहर के 43 मुख्य चैराहों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. कंट्रोल रूम के जरिए शहर के चैराहों पर नजर रखी जा रही है. इनके जरिए जेबरा क्राॅसिंग या अन्य नियम तोड़ने वाले पर नजर रखी जा रही है.