आगरालीक्स…आगरा के राम कल्याण पाठक हाॅस्पीटल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर. 170 मरीजों को मिला लाभ
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में राम कल्याण पाठक हॉस्पीटल, फतेहाबाद रोड, आगरा में एक निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंग प्रोफ डॉ सुरेंद्र पाठक ( सर्जरी विभाग एस ऍन मेडिकल कॉलेज ) डॉ प्रीती पाठक, लेफ्ट कर्नल सुमिता लवानिया और डॉ अमित माहेश्वरी द्वारा किया गया।

कैंप मे जनरल सर्जरी ( डॉ सुरेंद्र पाठक), स्त्री रोग विशेषज्ञ (डॉ प्रीती पाठक), जनरल फिजिशियन डॉ (अमित माहेश्वरी और डॉ सुमित लवानिया), ई एन टी विशेषज्ञ (डॉ ऐ के गुप्ता), ओर्थोपेडीक ( डॉ कार्तिक शर्मा), दन्त रोग विशेषज्ञ (डॉ अवधेश उपाध्याय), फिजिओथेरेपिस्ट डॉ शिखा सोनी आदि द्वारा मरीजों को निशुल्क देखा गया। कैंप में मरीजों की निशुल्क हीमोग्लोबिन की जांच भी की गयी और जांचो को रियायती दरों पर किया गया।
राम कल्याण पाठक हॉस्पीटल की डायरेक्टर डॉ प्रीती पाठक ने सबसे पहले राम लला के अयोध्या में विराजमान होने पर और गणतंत्र दिवस कि सभी देशवासियो को शुभकामनाये दी और बताया की कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगो को इलाज की सुविधा देना है क्योकि बहुत से मरीज पैसो के आभाव मे इलाज करवाने से कतराते है और मरीज अपनी समस्याओ को एक गंभीर रूप दे देता है, कैंप मे निशुल्क देखने वाले सभी डॉक्टर्स काफी उत्साहित है और आश्वासन दिया है कि वो आगे भी इस प्रकार के निशुल्क कैंप योगदान देते रहेंगे । शिविर मे तक़रीबन 170 मरीजों को निशुल्क देखा गया ।