आगरालीक्स…आगरा में शिक्षकों ने रामलाल वृद्ध आश्रम में बांटी खाद्य सामग्री. कंबल भी दिए. आप्टा ने जाना वृद्धों का हाल
आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन के शिक्षकों ने रामलाल वृद्ध आश्रम में खाद्य सामग्री वितरण कर वृद्ध जनों से बात कर उनका हाल जाना। शनिवार को आप्टा के पदाधिकारी सामाजिक दायित्व के अंतर्गत रामलाल वृद्ध आश्रम पहुंचे। जहां शिक्षकों ने सेवा कार्य के अंतर्गत आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों को कंबल, खाना, आटा चावल आदि वितरण किया। शिक्षकों ने वृद्धि जनों के साथ समय बिता कर उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। वृद्ध लोगों ने भी अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया।
इस अवसर पर आप्टा संस्थापक व संयोजक डॉ सुनील उपाध्याय ने कहा की बुजुर्ग लोगों की सेवा ही ईश्वरीय सेवा है। हमें उनसे अच्छे संस्कार और मार्गदर्शन प्राप्त होता है। अध्यक्ष डॉ मोहित दीक्षित ने कहा कि हमें वृद्ध लोगों की यथासंभव सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित रहे आप्टा संस्थापक डॉ सुनील उपाध्याय, अध्यक्ष डॉ मोहित दीक्षित, पवन धनवानी, मुकेश मिरचंदानी, प्रतीक अरोड़ा , पलाश अग्रवाल, युवराज कपूर आदि