आगरालीक्स…आगरा के सेल्फी प्वाइंट पर गूंजा राम एक आस्था एक विश्वास. साहित्यकार श्री विश्वेश्वर दयाल को समर्पित हुआ आयोजन. कला, नृत्य और काव्य पाठ में मोहा मन…
राग रंग नाद स्कूल का परफॉर्मिंग आर्ट्स तथा आगरा विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेेल्फी पॉइंट (अटल उद्यान में)विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे कला,नृत्य तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता. साथ ही साहित्यकार श्री विश्वेश्वर दयाल जी को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। दीप प्रज्वलन में डॉक्टर पंकज नगायच, गिरीश गुप्ता, विभाग कुमार , पवित्रा अग्रवाल, डॉ रेखा कक्कड उपस्थित रहे.
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG_4237-scaled.jpg)
सभी प्रतियोगिताएं तीन भागों में विभाजित थी. कक्षा एक से लेकर तीन तक सब जूनियर ग्रुप 4 से 6 तक जूनियर और 7 से 9 तक सीनियर ग्रुप शहर के लगभग 9 विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे. काव्य प्रतियोगिता के सब जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वैभव जादौन ने द्वितीय स्थान सोहन कठपाल और तृतीय स्थान प्राप्त किया सानिया ने जूनियर ग्रुप में तीन बच्चों के मध्य प्रथम पुरस्कार को बांटा गया उत्कर्ष,काव्या शर्मा तथा शांभवी नागायच सीनियर ग्रुप में साईसी सिंह तथा श्रेया सिंह प्रथम रही
नृत्य प्रतियोगिता में आर्यन खेद प्रथम, तृषा दी तनिष्का लोधी प्रथम रिद्धिमा प्रथम सौम्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और अवनी सिंघल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. ड्राइंग में कंगन अग्रवाल प्रथम दर्शना ने द्वितीय स्थान जूनियर में गार्गी, देवांश ,पूर्वी, परिधि खत्री अवनी सिंगल इत्यादि को पुरस्कार प्राप्त हुए.
शिव कुमार और वंदना कुमारी द्वारा संगीत में प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सतीश सिंह, बरखा सिंह, शारदा, कान्ता, नीरु शर्मा. उपस्थित रहे. निर्णायक के तौर पर मनोज , दीप्ति जादौन, आकांक्षा शर्मा, तथा अभय श्रीवास्तव उपस्थित रहे. कार्यक्रम का कार्यभार संभाला अक्षय प्रताप सिंह तथा गति ने। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपाली सिंह ने किया।