आगरालीक्स…(मॉकड्रिल वीडियो) आगरा में गैस पाइप लाइन रिसाव से हुए धमाके. दो घायल. जेसीबी की खुदाई से टूटी गैस का पाइप..चार धमाकों से दहला एरिया…
हाथरस रोड स्थित इंडिया कोल्ड स्टोर के सामने औद्योगिक क्षेत्र में एक के बाद एक हुए आग के लगातार चार धमाकों से पूरा एरिया दहल उठा। चारों तरफ फायर ब्रिगेड एवं पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंजते रहे। मौके पर फायर ब्रिगेड सहित गैल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी पूरा पुलिस लवाजमा एवं पूरा प्रशासन मौजूद रहा। सभी ने अपने अपने तरीके से मॉनिटरिंग करते हुए आग के धमाकों पर काबू पाने का प्रयास किया। आग के गोलों की चपेट में आए कंपनी के दो कर्मचारियों को बारी-बारी से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

फायर ब्रिगेड एवं पुलिस की गाड़ियों के सायरन की आवाज सुनकर राहगीर और आसपास के लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई, सब यह देखकर दंग रह गए। यह पूरी घटना जेसीबी की खुदाई के समय प्राकृतिक गैस पाईप लाईन के अचानक टूट जाने के बाद गैस पाइप लाइन रिसाव होने से गठित हुई, जिस पर काबू पाने के लिए गैल इंडिया लिमिटेड की एक फायर टेंडर और दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को एक के बाद एक हो रहे आग के धमाकों पर काबू पाने में करीब 10 मिनट लग गए।
इस पूरे घटनाक्रम में 2 लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। गनीमत यह रही कि यह एक वास्तविक घटना न होकर गैल इंडिया लिमिटेड की तरफ से मॉक ड्रिल का अभ्यास था। मॉकड्रिल की सूचना मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, सीएफओ डीके सिंह, एसीपी सुकन्या शर्मा पूरे पुलिस लवाजमा के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे तो वहीं, गैल इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक जय प्रकाश गौड़, उपप्रबंधक ललित मोहन दीपक, प्रशांत राठौर, उदित नारायण सिंह, शैलेंद्र सिंह, मोनू यादव, विजय कुमार, संजीव कुमार, हेमंत शर्मा, डीके शर्मा, प्रभाकर मिश्रा, एस. एस भटनागर सहित ग्रीन गैस के अधिकारी मौके पर स्थिति को संभालने के लिए पहुंचे। प्रबंधन ड्रीम सॉल्यूशन की टीम ने संभाला।