आगरालीक्स…आगरा में रील्स बनाकर चर्चा में आई सिपाही प्रियंका मिश्रा का अब नया वीडियो चर्चा में..छोड़ दी थी पुलिस की नौकरी
आगरा में रील्स बनाकर चर्चा में आईं सिपाही प्रियंका मिश्रा अब अपने नये वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. इस नये वीडियो में वे काफी परेशान हैं और उन्होंने अपने पति व ससुरालियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियोज में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है. वीडियो में प्रियंका मिश्रा का कहना है कि उसके पति की कई युवतियों से दोस्ती है. वह गालियां देता है. ससुराल वालों से शिकायत की तो वो भी पति को समझाने की जगह उसका उत्पीड़न कर रहे हैं. प्रियंका ने प्रूफ के लिए मोबाइल के स्क्रीनशॉट भी अपलोड किए हैं. इन वीडियोज को लेकर प्रियंका मिश्रा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं.
बता दें कि रील्स बनाकर चर्चा में आने के बाद सिपाही प्रियंका मिश्रा को काफी ट्रोल किया गया था. ड्यूटी पर रहते हुए रील्स बनाने पर उनके ऊपर सवाल उठाए गए थे जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था. इससे आहत होकर प्रियंका मिश्रा ने पुलिस विभाग में इस्तीफा दे दिया था. हालांकि बाद में पिछले साल उन्होंने तथ्य छिपाकर क्लर्क की मदद से दोबारा नौकरी प्राप्त कर ली लेकिन 48 घंटे बाद ही उन्हें फिर से नौकरी से निकाल दिया गया.