आगरालीक्स..आगरा के व्यापारी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ, नहीं बिकेगी न बनेंगी। लोगों को करेंगे जागरूक। नगर आयुक्त के साथ बैठक में निर्णय।
व्यापारियों की नगर आयुक्त संग बैठक
आगरा व्यापार मंडल द्वारा नगर निगम में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल व अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव के साथ प्लास्टिक एसोसिएशन की बैठक रखी गई। इसमें प्लास्टिक ट्रेडर्स और मैनयूफेकचर उपस्थित रहे। बैठक में व्यापारियों ने बताया कि वह ना तो सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रेता है ना ही उसके उत्पादक।
बड़ी कंपनियों के प्लास्टिक में आने वाले सामान भी रुकें
अध्यक्ष टी एन अग्रवाल जी ने बताया कि मल्टीनेशनल कंपनिया मॉल में सामान तो कपड़े से बने थैलो में देते हैं पर उसमें वही प्लास्टिक से निर्मित आइटम होते हैं बड़ी कंपनियों की दूध की लाखों थैली रोजना आती है, तेल के पाऊच, दालें वगैरह सब प्लास्टिक में आता है, उन पर भी प्रतिबंध लगाया जायें ।
18 प्रतिबंधित आइटम की जानकारी कर्मियों को भी हो
जय पुरसनानी ने कहा कीं अभी तक जो प्रतिबंधित 18 आइटम है नगर निगम के द्वारा चलाये जा रहे अभियान में जानें वाले अधिकारी से लेकर कर्मचारियों को जानकारी होनी चाहिए कि क्या बैन है क्या बिक सकता है। केवल अभियान वालों का ध्यान केवल प्लास्टिक से निर्मित कैरी बैग पर होता है बाकी 17 आइटम पर कुछ नहीं किया जाता हैं ।
प्रतिबंधित आइटमों की सीडी नगर निगम को दी
योगेश रखवानी ने बताया कि नगर निगम के साथ बैठक में सारे प्रतिबंधित आइटमों की लिस्ट बनाकर उनकी सीडी नगर निगम को दी जो लोगों को जानकारी दी जा रही है कि क्या बैन है क्या बिक सकता है । कमल मंगवानी, अंकित वर्मा, सन्नी पटेल ने विचार रखे।
120 माइक्रोन के कैरीबैग को मान्यता
प्लास्टिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मंगवानी ने बताया कि 120 माइक्रोन या उससे ऊपर की कैरी बैग को सरकार द्वारा मान्यता है। आगरा व्यापार मंडल ने साफ कह दिया है कि वह प्रतिबंधित प्लास्टिक के आइटमों के विक्रेता और उत्पादकों के साथ कतई नहीं हैं।
बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक में सहायक आयुक्त पंकज भूषण कन्हैया लाल राठौड़, योगेश रखवानी अखिल मंगवानी सुशील नोतनानी राकेश बंसल राजीव गुप्ता अशोक गोकानी पंकज अग्रवाल दिलीप धीरमलानी नरेश धीरमलानी रमेश गुरवानी ललित गैलानी राम भाई रितेश बतरा रमेश कालरा गौरव गुप्ता नवदीप अग्रवाल मनोज शर्मा आदि थे।