आगरालीक्स…. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भूमि अधिग्रहण का घोटाला सामने आने के बाद आगरा रीजन में 27 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां कृषि भूमि को आबादी में घोषित कर 3 29 करोड का अतिरिक्त मुआवजा दिलवा दिया गया। इस मामले में फीरोजाबद की डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर सिरसागंज में चकबंदी अधिकारी सहित 27 पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे में भूमि अधिग्रहण में बडे स्तर पर खेल किया गया। इसमें से सिरसागंज तहसील के गांव बछेला बछेली का मामला खुल गया है। यहां सात अक्टूबर 2013 से 30 दिसंबर 2013 तक जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिपिफकेशन हुआ, इसमे से कुछ पर खतौनी में लगान मुक्त कि जाने संबंधी आदेश अंकित नहीं था।
यूपीडा की रिपोर्ट पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे डेवलपमेंट इंडस्ट्रियल अथॉरिटी यूपीडा के स्पेशल फील्ड ऑफिसर योगेश नाथ ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि कृषि भूमि आबादी में दिखाकर अतिरिक्त मुआवजा बांट दिया गया। इससे 3 29 करोड का अतिरिक्त मुआवजा देना पडा है, डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर धोखाधडी से अधिक मुआवजा वसूलने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह है खास
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 13 हजार करोड़ की लागत से बना है। सड़क की कुल लंबाई 370 किलोमीटर और चौड़ाई 110 मीटर है। एक्सप्रेस-वे उन्नाव, कानपुर, हरदोई, औरैया, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा और फिरोजाबाद से आगरा को जोड़ेगा। यहीं नहीं, एक्सप्रेस-वे के रास्ते में गंगा समेत पांच नदियां भी पड़ेंगी। इन्हें पार करने के लिए एक्सप्रेस वे पर 13 बड़े और 52 छोटे पुल व चार आरओबी बने हैं। सड़क पर आवाजाही में कोई रुकावट न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए 132 फुट ओवरब्रिज और गांव व कस्बों की सुविधा के लिए 59 अंडरपास दिए गए हैं।
वहीं तीन किमी लंबी हवाई पटटी के पास (खंभौली-कबीरपुर के बीच) एक्सप्रेस-वे की सड़क को आने वाले समय में 12 लेन किया जाएगा। सबसे बड़ी खासियत है कि आपात स्थिति मे हवाई पटटी पर जहाजों की लैंडिंग और टेकऑफ भी की जा सकेगी। इस दौरान दोनों ओर से ट्रैफिक भी चलता रहेगा।
आगरा से कितने पास होंगे अन्य जिले देखें।
1 Agra – 0
2 Firozabad – 24
3 Shikohabad – 70
4 Mainpuri – 87
5 Kannauj – 165
6 Mohaan – 260
7 Lucknow – 302
Leave a comment