भोपाललीक्स.. मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत। 70 से ज्यादा जख्मी। 50 एंबुलेंस घायलों के लिए लगाईं।
40 किमी तक विस्फोट की आवाज
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच सौ मीटर के आस-पास के इलाका बुरी तरह से जलकर राख हो गया है। धमाकों की आवाज करीब 40 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी गई। धूआं और आग की लपटें देर शाम तक उठती रहीं।
मृतक संख्या बढ़ सकती है, 50 से ज्यादा एंबुलेंस लगीं
आग की लपटे और धमाकों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 तक पहुंच गई। 63 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। प्रशासन का मानना है कि मतृकों की संख्या और बढ़ सकती है। गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्यों के लिए पचास से ज्यादा एबुंलेंस लगाई गई हैं।
सीएम ने बुलाई आपात बैठक
मुख्यमंत्री ने हरदा की घटना के बाद आपात बैठक बुलाकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। कई दर्जनज दमकलें आग बुझाने में जुटी हुई थीं।