आगरालीक्स …आगरा के डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में नकल पकड़े जाने पर कार्रवाई की जा रही है, दो परीक्षा केंद्र किए निरस्त।
विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के लिए श्री रघुवीर सिंह महाविद्यालय फिरोजाबाद परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया है। यहां के छात्रों की परीक्षाएं श्री रशाल सिंह काॅलेज आॅफ एजुकेशन जसराना फिरोजाबाद में होगी। वहीं, जेएस मेमोरियल महाविद्यालय, मैनपुरी को भी निरस्त कर दिया गया है। इस परीक्षा केंद्र के काॅलेजों के छात्रों की अलग अलग तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।
