आगरालीक्स…आगरा में बर्फीली हवाओं का सितम. बसंत तक जारी रहेगी ठंडी हवाओं की सर्दी. जानें मौसम का पूर्वानुमान और आज का तापमान
आगरा में बर्फीली हवाओं का सितम जारी है. दिन में धूप न निकले तो पूरा दिन कोल्ड डे कंडीशन बरकरार रहे. पिछले कई दिनों की तरह आज सुबह भी बर्फीली हवाएं चलती रहीं. ये हवाएं शरीर में तीरों की तरह चुभ रही थीं. दिन में निकली धूप भी इसके आगे बेअसर रही. हालांकि लोगों को धूप से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम होने के बाद ठंडी हवाओं का सितम बढ़ गया.
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 14 फरवरी यानी बसंत तक आगरा का मौसम ऐसा ही रह सकता है. न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहेगा. बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/02/24) 23.3
Departure from Normal(oC) -2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/02/24) 8.9
Departure from Normal(oC) –