आगरालीक्स…आगरा में ट्रेन से कटकर युवती की मौत. मोबाइल पर बात करके ट्रैक पार कर रही थी युवती. एक अन्य महिला भी हुई घायल. वीडियो देखें
आगरा में गुरुवार को यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई. बताया जाता है कि युवती फोन पर बात करते हुए ट्रैक पार कर रही थी, तभी टूंडला की ओर से आ रही मरुधर एक्सप्रेस की चपेट में दोनों आ गईं. इसमें युवती की मौत हो गई जबकि महिला घायल हो गई. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई.
मृतक युवती का नाम सना बताया गया है. बताया जाता है कि सना मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी. इतने में ट्रैक पर ट्रेन आ गई, गाड़ी हार्न दे रही थी, आसपास से गुजर रहे लोगों ने भी युवती को हटने के लिए आवाज दी लेकिन युवती ने नहीं सुनी और वह ट्रेन की चपेट में आ गई. युवती की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवती अब्बास नगर की रहने वाली थी. वहीं ट्रेन की चपेट में आकर ही मधु नाम की महिला घायल हो गई. मधु भी किसी काम से निकली थी और रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई. उसके सिर में चोट लगी है.