आगरालीक्स…स्कूल जाने वाले अधिकतर बच्चों में आ रही नेत्र दृष्टि और दांतों की समस्याएं. रोटरी क्लब आगरा नियो के हैल्थ चेकअप कैम्प में स्टूडेंट्स का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
रोटरी क्लब आगरा नियो द्वारा एलनहाउस पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कुल 50 से अधिक छात्र थे, जिनमें से बड़ी संख्या में नेत्र दृष्टि और कई दंत समस्याओं, खांसी और सर्दी से पीड़ित पाए गए. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार, दंत चिकित्सक डॉ. कुशल सिंह, त्वचा विशेषज्ञ डॉ वी के सोनकर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अमित मित्तल और डॉ आशीष शर्मा ने अपनी सेवाएं दीं.
क्लब के अध्यक्ष डॉ. कुशल सिंह एवं सचिव यतीश सिंह ने रोटरी के रोग निवारण एवं उपचार के क्षेत्र में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों की शृंखला की जानकारी दी, जिसमें क्लब विशेष रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करेगा, जिसके तहत हर महीने स्कूलों, पार्कों, अस्पतालों और कई अन्य स्थानों पर 2-3 ऐसे शिविर आयोजित किए जाते है. शिविर के सुचारू आयोजन के लिए रोटरी क्लब आगरा नियो से नियो पवित्रा शर्मा, सीपी बिड़ला और अनिल गोयल उपस्थित थे. मैडम गुरलीन कौर और उनकी टीम ने परिसर में कैंप के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान कीं.