Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News: Free health camp will be organized on the foundation day of Maharaja Agrasen Bhawan…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Free health camp will be organized on the foundation day of Maharaja Agrasen Bhawan…#agranews

316

आगरालीक्स…आगरा में मोतियाबिंद के निशुल्क आपरेशन होंगे. जांच होंगी और दवाएं भी मिलेंगी. शहर के वरिष्ठ डॉक्टर देखेंगे. महाराजा अग्रसेन भवन स्थापना दिवस पर लगेगा निशुल्क स्वास्थ शिविर

महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी के 27वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 11 फरवरी को निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक होगा। शिविर में शहर के वरिष्ठ डॉक्टर मरीजों का परीक्षण करेंगे। मोतियाबिन्द के निशुल्क ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया जाएगा। यह जानकारी लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति व अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में महामंत्री बीडी अग्रवाल, अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने दी। बताया कि शिविर में 5 दिन की निशुल्क जेनरिक दवाएं व सभी जांचें रियायती दर पर की जाएंगी। कार्यक्रम से पूर्व 11 फरवरी को सुबह हवन के साथ किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन श्रीरामसरन मित्तल करेंगे।

शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शांतनु चौधरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय शर्मा, फिजीशियन डॉ. एसके कश्यप, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. शैलजा शर्मा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पीके तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुदित गुप्ता, मेडिसिन के डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. केएम अग्रवाल, डॉ. एचसी साहनी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि बंसल, डॉ. आशीष मित्तल, डॉ. गरिमा बंसल, डॉ. जगत पाल सिंह अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीडी अग्रवाल, मोहनलाल, नवल किशोर, अरुण कुमार अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, महावीर मंगल, राम रतन मित्तल, सतीश बंसल, एसके गोयल, सौरभ, प्रेमचंद अग्रवाल, मुन्नालाल बंसल, विनोद कुमार गोयल, ओपी गोयल, घनश्याम दास अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गणेश बंसल, अम्बुज अग्रवाल, प्रियाकान्त अग्रवाल, मयंक गर्ग, अंकित अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, लवेश जैन आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Tourist Places in Agra, including the Taj Mahal

आगरालीक्स…आगरा में गुलाबी सर्दी के साथ ही पर्यटन सीजन भी शुरू. आगरा...

आगरा

Dussehra 2026: Find out the auspicious timing for Shastra Pujan and Ravan Dahan…#agranews

आगरालीक्स…दशहरा मंगलवार 20 अक्टूबर को. शस्त्र पूजन और रावण दहन का शुभ...

आगरा

Obituaries of Agra on 19th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: State Commission for Women Chairperson Dr. Babita Chauhan visited ELF Gardenia, which is decorated with bonsai plants

आगरालीक्स…आगरा में 500 से अधिक बोन्साई पौधों से सजा ईएलएफ गार्डेनिया. राज्य...

error: Content is protected !!