आगरालीक्स…आगरा का शहीद स्मारक भी जुड़े पर्यटन से. ताज महोत्सव के कार्यक्रम यहां भी हों. कीठम के लिए वोट और गोल्फ कार्ट चलाने की मांग
नेशनल चेंबर आगरा अध्यक्ष राजेश गोयल एवं जनसंपर्क समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मंडलायुक्त को पत्र भेजकर मांग की है कि 17 फरवरी से 27 फरवरी तक प्रस्तावित ताज महोत्सव के दौरान कुछ कार्यक्रम शहीद स्मारक पर भी किए जाएं क्योंकि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए शहीद स्मारक एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयुक्त स्थल है जो आगरा के सर्वाधिक उपयुक्त स्थान संजय पैलेस में स्थित है। मनीष अग्रवाल ने बताया कि शहरवासियों के लिए यहां आवागमन सुविधा युक्त है। इसके लिए यह भी मांग की है की गई है कि शहीद स्मारक पर लाइट एंड साउंड सिस्टम एवं फब्बारे शीघ्र चालु कराये जायें और शहीदों के सम्मान में उनकी मूर्तियों पर पूर्ण विवरण लिखा जाए तथा लाइब्रेरी का रखरखाव समुचित किया जाए।
चेंबर अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि कीठम झील में वोट व गोल्फ कार्ट चलाई जाएं। रिसोर्स सेंटर की सामने एनएच 19 पर स्वागत द्वारा बनाया जाए ताकि आगरा आने वाले पर्यटकों को पक्षी विहार की जानकारी प्राप्त हो सके। यहां रिसोर्स सेंटर को जनसामान्य के लिए खोला जाये तथा इसे सुविधाजनक बनाया जाए और आगरा के अन्य पिकनिक स्थलों यथा चंबल सफारी, पटना पक्षी विहार आदि की पूरी जानकारी मुहैया कराई जाए।
जनसंपर्क समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि चैंबर ने यह भी मांग की है कि शहर में जगह जगह हेल्थ एटीएम लगाए जाऐं और मोहल्ला क्लिनिक की तरह वेलनेस सेंटर भी चालू किये जाए। ये फार्मेसिस्टों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण बंद पड़े हैं। इनको चालु किया जाए, जिससे जन सामान्य को विशेष रूप से गरीब तबके को उत्तम उपचार मिल सके और झोलाछाप अप्रशिक्षितों द्वारा चलाये जा रहे क्लीनिकों के घटिया उपचार से बच सके।