आगरालीक्स…सपा में शामिल हुए फिरोजाबाद के बसपा जिलाध्यक्ष. अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
लोकसभा चुनाव की डेट भले ही अभी फाइनल नहीं हुई हो लेकिन राजनीतिक हलचल इस समय बहुत तेज चल रही हैं. पार्टी को छोड़ने और दूसरी पार्टी को ज्वाइन करने का सिलसिला इस समय जमकर चल रहा है. मंगलवार को जहां मथुरा में कई विपक्षी पार्टी ने कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा तो वहीं आज फिरोजाबाद से बसपा जिलाध्यक्ष ने सपा ज्वाइन कर ली है.
बसपा को यह करारा झटका है. लोकसभा चुनाव से पहले बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान ने बुधवार को सपा का दामन थाम लिया. लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इधर बसपा हाईकमान ने टीटू को निष्कासित कर पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार वरुण को फिर से जिम्मेदारी सौंपी है.