आगरालीक्स… आगरा में मिशनरी और कान्वेंट स्कूल में फीस बढाने पर बडी कार्रवाई हो सकती है। एडीएम सिटी ने फीस बढाने का कारण पूछा है, प्रधानाचार्यों से पूछा गया है कि फीस किस आधार पर बढ़ाई गई है। क्या सुविधाओं में कोई इजाफा किया गया है। स्कूलों में ड्रेस और किताबें क्यों बेची जा रही हैं? अभिभावकों को क्यों स्कूल और निर्धारित दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने को बाध्य किया जा रहा है।
सात दिन में देना होगा जवाब
गुरुवार को एडीएम सिटी ने शहर के प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई, बैठक में उनसे पूछा कि पिछले वर्ष से अब जो फीस बढ़ाई गयी है उसके आधार पर बच्चों को क्या सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। यदि सुविधाओं के नाम पर अनावश्यक फीस वृ़िद्ध की जायेगी तो यह अनुचित है और प्रशासन द्वारा ऐसे स्कूलों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
आरटीई का हो पालन
स्कूल बसों का संचालन नियम अनुसार होना चाहिए। फिटनेस के साथ जीपीएस और अन्य मानक पूर्ण होने चाहिए। आरटीई एक्ट के तहत स्कूलों में 25 फीसद सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश देना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने मानकों के अनुसार संचालित न होने वाले स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश बीएसए को दिए, जबकि स्कूली बसों पर कार्रवाई के लिए यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया है।
Leave a comment