आगरालीक्स… इस्कॉन के भक्ति वेदांत गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल के स्वीमिंग पूल में छात्र की डूबने से मौत हो गई, स्वीमिंग पूल 10 फुट गहरा है और छात्र की लंबाई पांच फुट थी।
दिल्ली के गांधी नगर न्यू चांद मोहल्ला निवासी कक्षा सात का छात्र कार्तिकेय (13 साल) पुत्र मनीष शर्मा मथुरा के इस्कॉन के भक्ति वेदांत गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में रहकर दो साल से पढ़ाई कर रहा था। सोमवार शाम को वह अपने 15 दोस्तों के साथ तैराकी सीख रहा था। तैराकी सीखते समय कार्तिकेय पूल के अंतिम छोर पर गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।
वहां ट्रेनर नहीं थे, आश्रम के शिक्षक राजविद्यादास ने गुरुकुल के उप प्रधानाचार्य निर्मल कृष्णदास को छात्र के डूबने की जानकारी दी। इसके बाद बचाव कार्य हुए और कार्तिकेय को नयति अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
10 फुट गहरा स्वीमिंग पूल
स्वीमिंग पूल की गहराई 10 फुट के करीब है। अधिकांश छात्रों की लंबाई पांच फुट से अधिक नहीं है। कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि मृतक छात्र के परिजनों को गुरुकुल द्वारा सूचना दे दी गई है। उनके आन के बाद कार्रवाई की जाएगी, पु वहीं विद्यालय के उप प्रधानाचार्य निर्मल कृष्णदास ने कहा कि बच्चे अक्सर शाम को तैराकी करने के लिए पूल में जाते हैं, आज ये घटना कैसे हो गई कहा नहीं जा सकता है। पंचगौड़ादास, प्रेसीडेंट, इस्कॉन वृंदावन का मीडिया से कहना है कि यह गंभीर हादसा है। इस्कॉन इस मामले की अपने स्तर से जांच कराएगा।
Leave a comment